जालौन ने नारी शक्ति सम्मान समारोह का किया गया अयोजन

जालौन। महिला दिवस पर आनंदीबाई हर्ष इंटर कॉलेज द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर नारी शक्ति सम्मान तथा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महिला चौकी प्रभारी रानी गुप्ता ने नारी शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि नारी आज सशक्त हो गई हो वह किसी भी सूरत में पुरुषों की कम नहीं है हर क्षेत्र में चाहे वो राजनीत हो या सरकारी नौकरियां हो या घर में कोई कार्य हो हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभा रही हैं।
आयोजन मे स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भी नारी शक्ति के बारे में बताया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा लघु नाटक आयोजित किए गए तो वही कार्यक्रम की अध्यक्षता रेनू पुरवार ने की तथा मुख्य अतिथि रानी गुप्ता विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री उर्विजा दीक्षित भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता ने नारी शक्ति के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र तथा कंचन द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों को सभी उपस्थित दो सैकडा से अधिक अतिथियों ने सराहा। विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती मालती द्ववेदी प्रबंधिका संध्या हर्षे कोषाध्यक्ष रेखा बाजपेई, प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुये आभार व्यक्त किया गया।