उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

प्रभारी मंत्री ने गौशाला, आयुष चिकित्सालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएं

उरई/जालौन। जनपद के प्रभारी मंत्री माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कारागार एवं होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री धर्मवीर प्रजापति ग्राम पंचायत हरदोई राजा विकासखंड जालौन के अंतर्गत गौशाला व बोहदपुरा स्थित 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।

उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित रहे इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला में केयरटेकर की देखरेख में गोवंश रहे जिससे गोवंश की देखरेख अच्छे से हो सके। उन्होंने कहा कि गौशाला में नियमित पशु चिकित्सक निरीक्षण करें जिससे गोवंश की शुरुआत की जानकारी रहे। उसके पश्चात 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

उसके बाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई के स्थलीय निरीक्षण के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित परियोजनाओं निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का स्थलीय निरीक्षण कर माप दंड एवं गुणवत्ता के अनुपालन करते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button