टॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

घुमन्तु हसन्तु क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह 31 जुलाई को

कालपी (ज्ञानेंद्र मिश्रा) घुमन्तु हसन्तु क्लब किलाघाट कालपी के नवनियुक्त अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह एवं मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह 31 जुलाई दिन रविवार को शाम 6 बजे श्याम पैलेस गेस्ट हाउस टरननगंज कालपी में सम्पन्न होगा।
नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था घुमन्तु हसन्तु क्लब कालपी द्वारा संस्था के नव मनोनीत अध्यक्ष रमेश धवन (दीपक धवन) एवं उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह 31 जुलाई दिन रविवार को शाम 6 बजे श्याम पैलेस गेस्ट हाउस टरननगंज कालपी में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 घनश्याम अनुरागी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन पूर्व विधायक डा0 अरुण मेहरोत्रा पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान व कार्यक्रम की अध्यक्षता माँ वनखंडी देवी शक्तिपीठ के महंत जमुनादास जी महाराज करेगे। उक्त जानकारी कार्यक्रम के आयोजक घुमन्तु हसन्तु क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र कुमार पुरवार ने दी।शपथ ग्रहण समारोह एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिये संस्था के पूर्व अध्यक्ष जय खत्री, राजेश पुरवार, रविन्द्र श्रीवास्तव एड0, उमाशंकर पुरवार, पुरुषोत्तम गुप्ता, चन्द्र प्रकाश विश्नोई, राज कुमार गुप्ता, राम चन्द्र पुरवार, मुनीम जी आदि दिन रात एक किये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button