उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से आसरा आवास में भरा बरसात का पानी

जालौन (ब्रजेश उदैनिया) आसरा आवास के परिसर में बरसात का पानी भरने से यहां रहने वाले पानी तथा कीचड़ से निकलने को मजबूर हैं। बरसात के पानी की निकासी न होने से आसरा आवास में जलभराव हो रहा है। नगर पालिका द्वारा वाटर पंप लगाकर आसरा आवास परिसर में भरा पानी निकलवाया जा रहा है। आसरा आवास में रहने वाले लोगों ने नगर पालिका से स्थाई जल निकासी की मांग की।
आसरा आवास निवासी गोविंद, राधा, गुड़िया, कमला, माधव सिंह, पूजा, जोया खान, चमेली, अनीता आदि 1 दर्जन से अधिक ने बताया कि उक्त कॉलोनी में 8 ब्लॉक है। जिनमें 84 परिवार रहते हैं। सभी 84 परिवार गरीब तबके से आते हैं। कॉलोनी परिसर में बरसात के समय जलभराव की स्थिति बन जाती है। जिससे हम लोगों को निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस बार यह जलभराव कुछ ज्यादा ही हो गया। हालात यह है कि जलभराव अधिक होने से कॉलोनी में नीचे रह रहे परिवारों के आवासों में पानी तक पहुंचने लगा है। जिससे वह परेशानी का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं घरों से निकलने और आने के लिए उन्हें कीचड़ युक्त पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। बरसात का पानी भरे रहने से मच्छरों का आतंक तथा जहरीले कीड़े मकोड़ों का भय भी उन्हें सता रहा है। जिसके चलते हुए दहशत में है। जिसके चलते वज्ञ रात रात जाग रहे। मच्छरों के आतंक से संक्रामक रोगों के पनपने की आशंका भी सता रही है। उन्होंने बताया कि आसरा आवास के जल निकासी की व्यवस्था हो ना होने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। हालांकि नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को जल निकासी के लिए अस्थाई तौर पर वाटर पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है। लेकिन यह सिर्फ अस्थाई व्यवस्था मात्र है। जब तक स्थाई रूप से जल निकासी की व्यवस्था पूर्ण नहीं हो जाती। तब तक यह समस्या बनती ही रहेगी। आसरा आवास में रहने वाले लोगों ने नगरपालिका से मांग की है कि जल्द ही हम लोगों की समस्याओं को निस्तारण किया जाए और स्थाई जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। जिससे हम लोगों को निकलने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button