महरौनी विधानसभा में भाजपा की जीत पर निकाला गया जुलूस

महरौनी (ललितपुर) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलने व उत्तर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ व रंग गुलाल खेलकर ख़ुशियाँ मनाईं।
गुरुवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिलने व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनने की खुशी में महरौनी विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डी जे, ढोल, नगाड़ों की थाप पर रंग गुलाल खेलकर होली मनाते हुये एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। भाजपाइयों ने भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रदेश की भाजपा सरकार के सुशासन की जीत बताया। उत्तर प्रदेश में चुनावों में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद आज सुबह नौ बजे से मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी के आवास किसरदा पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों का जमावडा शुरु हुआ और ग्यारह बजे किसरदा आवास से महरौनी नगर में स्वयं नवनिर्वाचित मनोहर लाल अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। महरौनी तहसील से इंन्द्रा चौराहा, मैन बाजार, वानपुर चौराहा, सौजना रैड, सहित पंडापचरा, मंडीरोड, कंचनपुरा, कायस्थपुरा में सम्पर्क कर आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं ने महरौनी नगर, मडावरा, कुम्हैढी, वानपुर, मडावरा,पाली,विरधा नाराहट आदि कस्बा में जुलूस निकालकर जश्न मनाया। इस दौरान आकर्षण का केन्द्र योगी जी के पाँच असली वुल्डोजर साथ लेकर के कार्यकर्ता उसी पर वैठकर नारे बाजी और डांस करते नजर आये। यह बुल्डोजर साथ ही रहे। जोरदार आतिशबाजी के साथ मिठाई वितरण की गयी।
इस दौरान श्रीराम पटैरिया, चन्द्रशेखर पंथ, आशीष रावत, मनोज कुशवाहा, कृष्णा अमर सिंह, आशुतोष सिंह सेंगर, देवेन्द्र तिवारी, अरुण द्विवेदी, सूरज चौधरी, भगवान सिंह, कुंजन सिंह, पुनीत चौरसिया, दीपक तिवारी व अशोक रावत, आनंद राय, सुनील मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह रजऊ राजा, चन्द्रदीप रावत, राजीव दुवे, ठा. महेन्द्र सिंह राजावत, देवेन्द्र सिंह सन्टू राजा, दिनेश विदुआ विधानसभा मीडिया प्रभारी, अवध बिहारी पटैरिया, कैलाश साहू, आशीष पंडा,शयाम बिहारी तिवारी, नारायन सिंह सेंगर, जगदीश निरंजन, शिवा सिंह तोमर, टीटू पटैरिया, हरिशंकर सोनी, प्रभूराय, सुरेन्द्र पंथ, ब्रजेश रिछारिया,राजीव वाजपेयी, पुष्पेन्द्र सिंह, सित्तू राजा, कालीचरन चौबे, रामप्रताप सिंह, देशपाल सिंह, पुरुषोत्तम, नितिश पंथ, मनोज नाथ, शैलेन्द्र सिंह, सौरभ राजा, अजय राजा, दीपक सिंघई, पियूष शुक्ला, महेन्द्र खटीक, साहब सिंह, ऊदय भान सिंह, वरुन सिंह, गजले राजा, शतीष पुरोहित, सोनू चौबे, अरस्तू पठा, संजीव सर्राफ, त्रिलोकी नारायन गोस्वामी, प्रभू साहू, चन्र्दभान पाल, पवन मोदी, प्रदीप चौधरी, प्रशांत चौधरी, महिला मोर्चा की राजेश्वरी पटैरिया, प्रभा, पुष्पा, माधवी जैन, सरोज सिंह, सविता सिंह, अनीता, रेखा देवी वर्मा, मंजू शुक्ला, रामकली, सुनील नामदेव, आशीष चौरसिया, मनोज चौरसिया, जगदीश राय मोनू अभिलाषा राय, सुमित चौरसिया, राजदीप सिंह राजा, ज्ञानेंद्र सिंह राजा, हरिराम सोनी, सुनील नामदेव, धु्रव रावत, प्रबल रावत, बृजेश सिंह लोधी, अमित जयसवाल, रमेश अहिरवार, रोहित चौरसिया, महेंद्र जैन, नंदकिशोर चौरसिया, कमलेश चौरसिया, माधव पाठक, रोहित कुशवाहा, विमल कुशवाहा दीपक कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा आदि समस्त महरौनी विधानसभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जनता जनार्दन मौजूद रही।