डॉ० प्रियंक शर्मा की अगुवाई में कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

उरई (जालौन) कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी निर्देश एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के नेतृत्व में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां के निर्देशन में जनपद जालौन की तीनों विधानसभाओं में आम लोगों को पार्टी की नीतियों एवं प्रियंका गांधी के संदेश को प्रचारित करते हुए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाये जाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव डॉ प्रियंक शर्मा की अगुवाई में प्रदेश सचिव जेपी पाल के मुख्य आथित्य में उरई से अजय बाजपेई व जालौन से अनिल सेंगर कांग्रेस में अपनी टीम के साथ शामिल किया गया। जिला महासचिव डा. प्रियंक शर्मा ने बताया कि आम लोगों का रुझान कांग्रेस की ओर दिखाई दे रहा है और लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे है। इस मौके पर राहुल तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, हेमन्त रिछारिया, जालौन ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु चतुर्वेदी, माधौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।