उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

गहोई महिला मंडल ने मनाई तुलसी जयंती व क्रिसमस

कोंच (पीडी रिछारिया) समाजसेवी संस्था गहोई महिला मंडल नगर इकाई कोंच के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय गहोई भवन में तुलसी जयंती के साथ ही क्रिसमस डे भी धूमधाम से मनाया गया।
गहोई महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. सरोज लोहिया की अध्यक्षता में संयोजित कार्यक्रम में गिरजादेवी हूंका मुख्य अतिथि और महिला मंडल की मंत्री रजनी डेंगरे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके बाद डॉ. सरोज ने तुलसी पौधे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पापों का नाश करने के लिए प्रतिदिन तुलसी की पूजा करनी चाहिए जिससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही तुलसी से प्राणवायु भी मिलती है। उन्होंने कहा कि तुलसी पूजन, हवन, जप, तप, यज्ञ सहित सभी धार्मिक अनुष्ठानों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। गिरजादेवी व रजनी डेंगरे ने कहा कि तुलसी पौधा तमाम जटिल व असाध्य रोगों को दूर भगाने में कारगर है, तुलसी पौधे का सनातन धर्म में बहुत ही महत्व है। इस दौरान क्रिसमस डे भी मनाया गया। महिला पदाधिकारियों ने ईसा मसीह को महान शांतिदूत बताया। इस दौरान बच्चों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सहभागिता कर पुरस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम में हेमप्रभा सोनी, आरती तरसौलिया, सीमा पहारिया, नीलम लोहिया, ऊषा रावत, सुमन गुप्ता, शैली गुप्ता, रचना गुप्ता, वंदना गुप्ता, छवि गुप्ता, नेहा गुप्ता, मीना गुप्ता, पुष्पा कनकने, मीरा चंदेरिया, सानिया राईन, आलिया राईन, अंकिता, मंजू लोहिया, प्रीति रेजा, रेखा गुप्ता, बबीता सोहाने, स्नेहा गुप्ता, सावित्री गुप्ता, मोंटी कुचिया, छाया, सपना गुप्ता आदि महिला सदस्य मौजूद रहीं। संचालन व आभार रजनी डेंगरे ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button