प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महिला मोर्चा टीम ने 71 कोरोना योद्धा महिलाओं को किया सम्मानित

उरई/जालौन। पीएम नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में जिला कार्यकारिणी की बैठक व 71 कोरोना योद्धा महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता ने कार्यक्रम में आई मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कृतिका अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी पुष्पा तिवारी का 21 किलो की फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले सेवा एवं समर्पण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सरकार की नीतियां बताई साथ ही पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की।
वहीं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी ने कहा कि पीएम मोदी देश में महिलाओं के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि पीएम द्वारा महिलाओं के हित में ढेर सारी योजनाएं संचालित की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता ने कहा कि सेवा समर्पण अभियान के तहत महिलाओं की टीम ने कोरोना योद्धा सम्मान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की है। इस दौरान 71 कोरोना योद्धा महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता द्वारा किया गया।
इस दौरान महामंत्री क्रांति पटेल, उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, जिला मंत्री डॉ रंजना दुबे, सविता किरन, कोषाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रजनी खरे, सरिता कुशवाहा, सुमन श्रीवास्तव, अंजू अग्रवाल, रेखा वर्मा, सुनीता वर्मा, गरिमा पाठक, शशि सिंह, ममता स्वर्णकार, ज्योति पांडे, अनीता वर्मा मंजू रानी सुमन वर्मा सहित अनेक महिलाए उपस्थित रहीं।