यूपी में फिर भाजपा की सरकार बनवाने में युवा अपनी भूमिका सुनिश्चित करें : प्रिंस पटेल

कोंच/जालौन। भाजपा के अनुषांगिक संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनने पर प्रिंस पटेल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने एट में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी जिसमें युवाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए युवाओं को आगे आकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गांव गांव जाकर देनी होगी ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी में एट के युवा नेता प्रिंस पटेल को संगठन में जिला मंत्री पद का दायित्व दिया गया है। कस्बे में पहुंचे प्रिंस का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में प्रिंस ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में युवा कार्यकर्ता अपनी भूमिका सुनिश्चित करें और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनवाएं। युवाओं की जिम्मेदारी है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गांव में जा कर बताएं।
सरकार की ‘सबका साथ सबका विकास’ की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए सभी को एक साथ काम करना है। उन्होंने कहा, जिला संगठन में उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरने और संगठन को मजबूत करने का अपना कर्तव्य पूरा करने का प्रयास करूंगा। इस दौरान दीपक गर्ग बेटू, सौरभ पुरवार, उत्तम पटेल, विवेक, आलिंद, महेंद्र अग्रवाल, अमन पटेल सहित युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।