उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

द्विचक्रीय योगा से होगा प्रदेश स्वस्थ : आचार्य अजय पाठक

उरई/जालौन। द्विचक्रीय योगा करने से उत्तर प्रदेश की जनता स्वस्थ होगी। जब जनता स्वस्थ होगी तो प्रदेश स्वस्थ होगा उक्त बात योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अध्यक्षता में लोगों को योगा कराने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की साईकिल द्विचक्रीय है और द्विचक्रीय योगा से बहुत लाभ मिलता है। इसलिए सभी को साईकिल चलानी है और अखिलेश सरकार बनानी है‌‌।

योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने योग आसन के दौरान योगार्थियो को बताया कि वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश के जिलों में योग संदेश यात्रा के तहत पार्टी और अन्य सामान्य लोगों को योगा की शिक्षा के साथ साथ समाजवादी विचार धारा के बारे में भी बता रहें हैं। उन्होंने कहा कि योगी बाबा ने प्रदेश की हालत खराब कर दी है। जिसे योग शिक्षा के माध्यम से सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव योगा के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ देकर प्रदेश को स्वस्थ बना रहे हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह यादव, जमालुद्दीन, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, जीवन प्रताप वाल्मीकि, वेद प्रकाश यादव, राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, अशोक राठौर, के के प्रजापति, महेंद्र कठैरिया, सुरेंद्र सिंह सेंगर, अनिरुद्ध द्विवेदी, अकील अंसारी, महेश शिरोमणि, प्रताप यादव, संदीप यादव, मगन मंसूरी, सतीश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button