उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

नदीगांव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने केंद्रीय राज्यमंत्री का किया स्वागत

कोंच (पी.डी. रिछारिया)। जन आशीर्वाद यात्रा लेकर बुंदेलखंड के दौरे के दौरान जनपद में आए जालौन-गरौठा-भोगनीपुर सांसद व लघु एवं सूक्ष्म उद्योग केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा का जगह जगह स्वागत किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। नदीगांव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के अभिमन्यु सिंह परिहार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कालपी यमुना पुल पर पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बाबत बताया व कार्यकर्ताओ में जोश भरा। भाजपा जिला अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अनुरुद्ध सिंह परिहार, माता प्रसाद जारोलिया, परमालसिंह परिहार, रामनरेश पांडे रुपपुरा, आकाश पांडे, सचिन खरे, शैलेन्द्र परिहार, राजीव तिवारी, मुंशी लाल प्रधान गिदवासा, मनोज मिश्रा परासनी, राजेंद्र प्रजापति अर्जुनपुरा, दीपू, दिनेश, अनूप साहू आदि सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगो ने फूल मालाओं से स्वागत किया। मधुवन विला में स्वागत सत्कार कार्यक्रम हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button