उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

छोटे लोहिया स्व० जनेश्वर मिश्र की जयंती पर कालपी में निकाली गई साइकिल यात्रा

कालपी (योगेश द्विवेदी) आज कालपी में छोटे लोहिया स्व० जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम स्व० जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। श्री मिश्र जी समाजवादी पार्टी से केंद्रीय मंत्री रहे एवं चार बार लोकसभा व तीन बार राज्यसभा का चुनाव लड़ा। वे बलिया जिले के सुभ्नाथ गांव के रहने वाले थे मिश्रा जी ने अन्याय और अत्याचार शोषण छुया छूत भेदभाव व पूंजीवाद के खिलाफ संघर्ष कूट कूट कर भरा था। उन्होंने जीवन भर इसके खिलाफ संघर्ष किया एवं इन्होंने जात पात खत्म करने का बीड़ा उठाया। साइकिल यात्रा दुर्गा मंदिर से मुन्ना फुलपाबर चौराहे से मुख्य बाजार के अंदर से होते हुये मंडी परिसर पहुंची। इस साइकिल यात्रा की अगुवाई वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख समर सिंह गुड्डू महेवा ने की। जिसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जनपद के प्रभारी पूर्व मंत्री रामाधार राजपूत ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया जो जोल्हूपुर मोड़ होते हुये छोंक पहुँची जिसका समापन छोंक में किया गया। इस मौके पर जिला महासचिव जैनुलाब्दीन विधानसभा अध्यक्ष विजय ने सुबह विधानसभा महासचिव श्याम यादव ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह यादव व ग्राम सुमन सिंह नगर अध्यक्ष हाजी अजमत खान नगर प्रभारी अजीत सिंह कालपी शिवबालक सिंह यादव हरमोहन सिंह दिलीप यादव संतराम यादव प्रशांत शुक्ला कल्लू यादव यूनुस खान मान सिंह यादव रामू महाराज रोशन सिंह मास्टर उदल सिंह सत्येंद्र सिंह जयपाल सिंह संदीप सिंह विनोद मरगायाँ शिवा कुशवाहा योगेंद्र सिंह परिहार जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल ठेकेदार कल्लू नेता काशीखेड़ा विशाल यादव शिवम अभय सिंह शिवा सिंह प्रद्युम्न सिंह सैफ अली प्रदेश सचिव यूथ बिग्रेड आदिल मृदुल श्रीवास कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की मौजूदगी में छौंक में समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button