उत्तर प्रदेशजालौन

उपनिबंधक सहकारिता ने किया डीसीडीएफ का निरीक्षण

उरई/जालौन। उपनिबंधक सहकारिता झांसी मंडल झांसी ने उरई में डीसीडीएफ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ वार्ता भी की और संस्था को अधिक से अधिक आय बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं कुछ जरूरी कागजातों पर भी उन्होंने अपनी नजर इनायत की। उपनिरबंधक सहकारिता झांसी मंडल झांसी उदयभान सिंह एवं उनके साथ आए अधिकारियों ने डीसीडीएफ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीसीडीएफ के सभापति शैलेंद्र पांडेय एवं सचिव सरोजबाला नायक से गुफ्तगू की एवं संस्था के कार्यों एवं कर्मचारियों बारे में जानकारियां ली। साथ ही गेहूं खरीद, खाद आदि संबंधी कार्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने डीसीडीएफ परिसर में संचालित दुकानों के बारे में भी पूछा और किराएदारों की जानकारी ली। बाद में उन्होंने कर्मचारियों से भी वार्ता की। हालांकि वह अपने निरीक्षण से पूरी तरह संतुष्ट दिखे। वहीं उन्होंने सभापति से डीसीडीएफ परिसर में साफ सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। इस मौके पर शशिकिशोर द्विवेदी, कृष्ण कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button