उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

सेवानिवृत कर्मचारी एवम् पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल, जताया आभार

पेंशनर्स कक्ष के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने पर संगठन के पदाधिकारियों ख़ुशी का माहौल

उरई। दिन गुरुवार 13 फ़रवरी 2025 को सेवानिवृत कर्मचारी एवम् पेंशनर्स एसोसिएशन उ०प्र० शाखा जनपद जालौन की जिला कार्य कारिणी की एक आवश्यक बैठक कर्मचारी परिषद कार्यालय विकास भवन उरई में जिलाध्यक्ष हरगोविन्द दयाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अपरान्ह 3 बजे सम्पन्न हुई।

इस बैठक में जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण उरई मे पैन्शनर्स कक्ष के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने का जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों द्वारा कर तल ध्वनि से स्वागत किया गया तथा प्रदेश के कैबिनिट मन्त्री श्री स्वतन्त्र देव सिंह को कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने पेंशनर्स कक्ष के निर्माण हेतु धनराशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। साथ ही ज़िलाधिकारी महोदय तथा मन्त्री प्रतिनिधि श्री अरविन्द सिहं चौहान का भी ह्रदय से आभार प्रकट किया गया। आज की बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अंगद सिंह राजावत सरंक्षक लखनलाल अहिरवार बरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिहं राजपूत जिला मन्त्री रामेश्वरदयाल कुशवाहा अपर जिला मन्त्री हरीराम ओमरे कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव सयुक्त मन्त्री रवीन्द्र कुमार दुबे सम्प्रेक्षक अम्बिका प्रसाद राजपूत उपाध्यक्ष जयराम कुशवाहा शिवनाथ सिंह कुशवाहा मंगल सिंह निरंजन कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button