डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे को मिला भारत श्री सम्मान – 2025
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारियों को मिला भारत श्री अवार्ड
उरई। देव भूमि हरिद्वार सरोवर पोर्टिको में भारत श्री सम्मान समारोह 2025 कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पदाधिकारियों को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार रामनाथ ठाकुर, अंजना पवार जी वाइस चेयरमैन राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, माननीय न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह जी न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था के चेयरमैन मोहित नवानी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे देश विदेश से तमाम पदाधिकारियों ने प्रतिभागिता की।
उत्तर प्रदेश की टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयनारायण चंसौलिया, प्रदेश महासचिव डॉ0 रचना श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष चंचल मिश्रा को भारत श्री सम्मान से नवाजा गया। संगठन में सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी बधाई देने वालों में डॉ विश्वप्रभा त्रिपाठी महेश अरोड़ा हरिशंकर साहू अरुणा सक्सेना सुशील राजपूत शरद शर्मा आलोक खरे आशीष तिवारी डॉ विकास चतुर्वेदी शशि अरोड़ा मुक्ति चतुर्वेदी पवन मिश्रा लक्ष्मन दास बबानी जावेद अंसारी प्रीति गुप्ता अरुणा दीक्षित अरविंद नगाइच संजय श्रीवास्तव सौरभ खरे डॉ पूनम शैलेन्द्र परिहार वंदना श्रीवास्तव राजेन्द्र राजपूत कमल कुमारी ठाकुरदास यादव संतोषी पुष्पांजलि सिंह बैभव दुबे रजनी सिंह डॉ रमणीक डॉ वर्षा राहुल संगीता गौर सुलेखा शर्मा सौरभ शुक्ला विनोद खरे आदि लोग रहे।