सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर किया जोरदार स्वागत
उरई। दिन गुरुवार 26 दिसंबर को सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अंगद सिंह राजा पद के कुशल संचालन में एक बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में तहसील शाखा की मनोनीत कार्यकारिणी का एवं जनपद के नवीन सदस्यों का फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। आपको बता दें कि जनपद की सभी तहसील की शाखाओं द्वारा पूरे मनोयोग से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन नए पेंशनरों को संगठन की सदस्यता दिलाई जा रही है। जिसके लिए सदस्यता अभियान को सफल बनाने वाले सभी साथियों का यह संगठन बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता है। साथ ही विगत 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस में जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय द्वारा संगठन को पेंशनर कक्षा निर्मित करने की घोषणा की गई इसके लिए सभी संगठन के साथियों द्वारा उनका आभार प्रकट करने किया गया।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्रभा शुक्ला कांति देवी वर्मा शोभा शर्मा स्नेह लता मिश्रा उर्मिला देवी ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उसकी उपलब्धियां को गिनाया। इसके अलावा संगठन से प्रभावित होकर इस बैठक में उपस्थित विजय लक्ष्मी राठौर गीता पांचाल महेंद्र सिंह सेंगर महेश पांचाल उषा देवी सुधा शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करते हुए अपने वक्तव्य में संगठन पर विश्वास जाहिर किया। सदस्यता अभियान के इस पखवाड़े में सर्वाधिक सदस्यता के लिए तहसील शाखा जालौन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कोषाध्यक्ष अनिल महेश्वरी को सम्मानित करते हुए पूरी टीम कि सदन ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
आज की इस बैठक में आशुतोष मिश्रा अखिलेश खरे मानसिंह राजपूत हरी राम ओमरे मंगल सिंह निरंजन जयराम कुशवाहा रामेश्वर दयाल कुशवाहा नूर मोहम्मद गंगाराम साहू राम रक्षक याज्ञिक माता प्रसाद प्रजापति ओम नारायण चतुर्वेदी कांति देवी लाखन सिंह आदि ने अपने-अपने विचारों को रखा। साथ ही इस बैठक में राशि करण धनराशि कटौती नेशनल इंक्रीमेंट विशेष बिंदु रहे। आज की इस बैठक में महेश बौद्ध कांति राजपूत राजाराम सिंह परिहार अनिल कुमार श्रीवास्तव अशोक श्रीवास्तव माता प्रसाद पूरनलाल बद्री प्रसाद अहिरवार उपस्थित रहे।