जालौन से कुसुमलता सक्सेना बनी सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष

उरई/जालौन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से समाजवादी पार्टी की महिला सभा में 36 जनपदों के नई महिला जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसी क्रम में जनपद जालौन में भी जिला अध्यक्ष पद पर मौजूद मांडवी निरंजन को पद मुक्त कर श्रीमती कुसुम लता सक्सेना को नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया और पार्टी निर्णय पर मोहर लगाते हुए समाजवादी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिला जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती कुसुम लता सक्सेना को जनपद जालौन का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।
इस दौरान कुसुमलता सक्सेना ने बताया कि वह राजनीति से दूर सामाजिक कार्यों में अपना दायित्व का निर्वहन करती रही है और हर पीड़ित वर्ग की महिलाओं की लगातार मदद करती चली आ रही है। हालांकि राजनीति की ओर रुचि दिखाते हुए कुसुमलता सक्सेना ने सर्वप्रथम आम आदमी पार्टी से अपनी राजनीति की शुरू की और इस दौरान इन्होंने पार्टी में अपने दायित्व को निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य किया तत्पश्चात पार्टी से त्यागपत्र देते हुए, इन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा और एक सामान्य सदस्य के रूप में अपने कार्य को बखूबी किया। समाजवादी पार्टी में बढ़ते कद को देखते हुए कुसुमलता सक्सेना को सर्वप्रथम जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया, जिसके बाद अपनी मेहनत और लगन से वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह बनाई। जिसके बाद हाल ही में प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय में श्रीमती कुसुम लता सक्सेना को जनपद जालौन से महिला महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसके चलते समाजवादी पार्टी जालौन में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान कुसुमलता सक्सेना ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मैं बड़े ही ईमानदारी लगन के साथ निभाऊंगी साथ ही जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर जनपद में हर तहसील स्तर पर एक मजबूत महिला टीम के गठन करने का प्रयास करेंगे और जो मुझे प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिशा निर्देश दिए जाएंगे उन सभी का पालन करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ एक परिवार की तरह मिलजुल कर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहूंगी।