उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

वर्तमान सरकार के साढ़े चार साल पूर्ण होने पर जिला प्रभारी ने बताई उपलब्धियां

  • विभिन्न विभागों द्वारा जनपद में कराये गये विकास कार्यो की दी जानकारी
  • गंभीर मरीजों की सुविधा हेतु जनपद में चार आक्सीजन प्लांट का हुआ निर्माण

उरई/जालौनवर्तमान सरकार के साढ़े चार साल पूर्ण होने के उपलब्ध में जिला प्रभारी संजीव सिंह एवं जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन द्वारा प्रदेश एवं जनपद में कराये गये विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण उपलब्धियों के सम्बन्ध में विकास भवन सभाकक्ष में प्रेस प्रतिनिधों को अवगत कराया, जिला प्रभारी द्वारा प्रदेश सरकार के कानून एवं व्यवस्था तथा विकास के उपलब्धियों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुये बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कुल 18521, लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए कुल व्यय धनराशि मु0 766.59 (लाख में), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कुल 211148, लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए कुल व्यय धनराशि मु0 31438.31 (लाख में) एवं फसल ऋण मोचन के अन्तर्गत कुल 56591 लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए कुल 320.66 करोड़ धनराशि अवमुक्त की गयी।

उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यामिता विकास हेतु कुल 410 अभ्यर्थी को लाभान्वित कराया गया एवं मु0 8.20 रू0 (लाख में) व्यय किया गया। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत 134737 लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए कुल व्यय धनराशि 3368.44 व्यय की गयी। दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत 222 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया जिसके सापेक्ष कुल मु0 932 रू0 (लाख में) व्यय किया गया। 10 नये 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र निर्माण कराया गया जिसके सापेक्ष मु0 4157 (लाख रू0 में) व्यय किया गया।

उरई शहर में 05 पार्को को निर्माण कराया गया जिसमें कुल मु0 1.63 (लाख में) धनराशि व्यय की गयी। पेयजल योजना के तहत जल संयोजन, पुनर्गठन, में कुल 46670 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया जिसमें कुल व्यय धनराशि 14.11 (लाख में) खर्च की गयी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 1978 लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए 1.97 (लाख में ) धनराशि व्यय की गयी।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय प्राप्त का निर्माण कराते हुए 28757 लाभार्थियों/परिवारों को लाभान्वित कराया गया, जिसके तहत कुल 3.93 (लाख में) धनराशि खर्च की गयी। 15वां वित्त आयोग तहत कराए गए कार्यो से 119400 व्यक्तियों/लाभार्थियों का लाभान्वित कराया, जिसमें कुल व्यय मु0 5895.67 रू0 (लाख में) की गई। सोलर स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन कराते एवं 70 कि0वा0 क्षमता के सोलर पावर प्लांट का अधिष्ठापन कराते हुए 925 लाभार्थियों का लाभान्वित कराया गया, जिसके सापेक्ष कुल व्यय धनराशि 307.528 की गयी।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के कुल 301124 परिवारों को एवं उज्जवला योजना के अन्तर्गत 158706 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधन जालौन द्वारा कुल 7481 अभ्यर्थी को प्रशिक्षण व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण दिया गया। कुल 16453 अभ्यर्थियों को कुल मु0 964.78(लाख में) छात्रवृत्ति प्राप्त करायी गई। 4 जूनियर हाईस्कूल को राजकीय हाईस्कूल में उच्चीकृत किया गया, जिसमें कुल 278.04 की धनराशि व्यय की गयी।

जनपद के 90307 किसानों से गेहूॅ खरीद कुल 428485 मि0ट0 एवं धान खरीद कुल 2669.05 मि0ट0 की गई, जिनको सीधे उनके खातों में धनराशि का भुगतान किया गया। पेयजल योजना के अन्तर्गत ग्राम हरदोई, गिरथान, मड़ोरा एवं अखनीवा में पुनर्गठन का कार्य कराया गया जिसमें 7460 लाभार्थियों का लाभान्वित कराते हुए 378.85 लाख रू0 व्यय किया गया। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में 352 स्कीम जो 853 ग्रामों को अच्छादित करेगी और 18.20 आबादी के लिए 2.11925 लाख हाउस कनेक्शन 2022 तक दिया जाना है।

किसान क्रेडिट कार्ड एवं मुद्रालोन के तहत 6038 लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए कुल धनराशि 2538.34 व्यय की गयी। पुष्टाहार का वितरण करते हुए 635401 लाभार्थियों का लाभान्वित कराया गया एवं 503 आंगनबाडी भवन का निर्माण कराया गया। नहरों की सिल्ट 4734.96 कि0मी0 करायी गयी जिसमें 14.58 लाख रू0, पुल पुलिया मरम्मत 731 की जिसमें 2.30 लाख रू0, धनराशि व्यय की गयी।

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण हेतु कुल 13114.00 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया जिसके सापेक्ष 3754.34 लाख रू0 धनराशि व्यय की गयी। 6997.48 वृक्षारोपण का कार्य कराया गया जिसमें व्यय धनराशि कुल 11.89 लाख में एवं मृदा जलसंरक्षण में कार्य 1770 स्थलों पर कार्य कराया गया। जिसमें व्यय धनराशि 2.72 लाख में।

पीएम स्वनिधि योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, नगरीय अल्प विकसित मलिन बस्ती विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 11497 लाभार्थियों का लाभान्वित किया गया। 611 चौड़ीकरण, नवनिर्माण, मरम्मत कार्य, सेतु निर्माण एवं भवन निर्माण कार्य कराया गया, जिसमें कुल व्यय धनराशि 48590.63 लाख रू0 की गई। कुल 6364 समूहों का गठन कर स्वरोजगार स्थापित कराने हेतु मु0 820.19 की धनराशि रिवाल्विंग फण्ड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फण्ड एवं स्टार्टअप निधि के माध्यम से प्रदान की गयी।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय प्राप्त का निर्माण कराते हुए 183729 लाभार्थियों/परिवारों को लाभान्वित कराया गया, जिसके तहत कुल 24052.49 (लाख में) धनराशि खर्च की गयी। 15वां वित्त आयोग तहत कराए गए बाउण्ड्रीवाॅल निर्माण 251 कार्यो में कुल व्यय मु0 1265.39 रू0 (लाख में ) की गई।

महिला कल्याण हेतु 8359 निराश्रित महिलाओं को कुल 289.44 लाख में सहायक अनुदान दिया गया एवं कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 6662 लाभार्थियों को कुल मु0 133.24 लाख में धनराशि प्राप्त कराई गयी। विभाग द्वारा कुल 597 युवक/महिला मंगल दलों का गठन करते हुए प्रोत्साहन सामग्री वितरण कर युवाओं में शारीरिक सम्बर्द्धन हेतु जागृत किया गया।

राष्ट्रीय एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के तहत 15 गोदामों का निर्माण, 23 बाण्ड्रीवाल का निर्माण, 21 गोदामों के मरम्मत का कार्य कराया गया। जिसमें कुल धनराशि 467.44 लाख में व्यय की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अन्तर्गत कुल 17670 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया।

मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 174 लाभार्थियों लाभान्वित कराया गया। 45 नवीन नलकूपों का निर्माण कराकर 2250 हे0 सिंचाई सुविधा को नवसृजित किया गया, जिसमे तहत 2300 कृषकों को अतिरिक्त सिंचाई का लाभ मिला। कुल 5682728 पशुओं का टीकाकरण किया गया। उन्होने बताया कि रोजगार मेला के तहत उरई शहर में 6194 लाभार्थियों का चयन किया गया।

मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 1344 लाभार्थियों का मु0 कुल 616.32 लाख में धनराशि से लाभान्वित कराया गया, वृद्धा पेंशन के तहत, 314393 लाभार्थियों का मु0 कुल 12379.03 लाख में धनराशि से लाभान्वित कराया गया, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 4427 लाभार्थियों का मु0 कुल 1328.1 लाख में धनराशि से लाभान्वित कराया गया, अनु0 जाति शादी अनुदान 2892 लाभार्थियों का मु0 कुल 578.4 लाख में धनराशि से लाभान्वित कराया गया एवं सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत 963 लाभार्थियों का मु0 कुल 192.6 लाख में धनराशि से लाभान्वित कराया गया।

चैकडमों में सिल्ट सफाई /मरम्मत, जल संरक्षण, तालाबों का जीर्णोद्धार, मेढ़बन्धी एवं समतलीकरण के अन्तर्गत कुल 88471 कार्य कराए गए जिसमें मु0 7227.27 रू0 लाख में धनराशि व्यय की गई। दिव्यांग जन के भरण पोषण हेतु विभाग द्वारा कुल 22155 लाभार्थियों को कुल 1028.21 अनुदान धनराशि प्राप्त कराई गई। 333 विद्यालयों में इन्सीनरेटर निर्माण का कार्य कराया गया जिसमें मु. 26.72 रू0 लाख में व्यय किए गए, 15 अतिरिक्त कक्षा निर्माण का कार्य कराया गया जिसमें मु. 55.5 रू0 लाख में व्यय किए गए, 20 भवन पुनः निर्माण का कार्य कराया गया जिसमें मु.128.94 रू0 लाख में व्यय किए गए।

69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में जनपद-जालौन में 387 शिक्षकों की नियुक्ति की गई। 68500 में 413 शिक्षकों की भर्ती की गई। कुल अध्यापकों की नियुक्त 800। विभाग द्वारा 840 तालाब, 1000 चैकडमों, 389 मध्यम गहरी बोरिंग, गहरी बोरिंग 198, सामूहिक बोरिंग 15 का कार्य कराया गया, जिसमें कुल व्यय धनराशि मु0 3629.13 रू0 धनराशि व्यय की गयी। विभाग द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना के तहत कुल 129000 कार्ड बनाए गयें तथा 230 हेल्थ एण्ड बैलनेस सेन्टर का निर्माण कराया गया एवं 04 ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया गया।

जनपद में पूर्ण और अगामी 3 माह में पूर्ण किए जाने वाले 199 जिनकी लागत 137.7798 करोड़ का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र ही किया जाना प्रस्तावित है। जनपद में 50 लाख से अधिक की 23 परियोजनायें जिनकी लागत 209.36 करोड़ है। जो परियोजनाऐं गतिमान है। इस अवसर पर विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेन्द्र सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निंरजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र वना, सांसद प्रतिनिधि रविकान्त द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button