कोंच में उ० प्र० उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस

कोंच (विवेक द्विवेदी) मुहल्ला जवाहर नगर मियांगंज स्थित विकार अहमद के प्रतिष्ठान पर स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्ष गाँठ पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ध्वजारोहण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय लोहिया की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष चौ० बृजेन्द्र मयंक व विशिष्ट अतिथि के रुप मे भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की उपस्थित में लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ पत्रकार चौ० बृजेन्द्र मयंक ने झंडारोहण कर अपने संबोधन में कहा कि यह स्वतंत्रता हमारे लाखों महान विभूतियों के बलिदान के बाद मिली है। बुंदेलखंड की झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई तात्या टोपे सुभाष चंद्र बोस जैसी महान देश भक्तों को खोकर मिली है। इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह राजगुरु मंगल पांडे ने अपनी परिवार की चिंता किए बगैर अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष प्रभंजन गर्ग जिला उपाध्यक्ष संजीव गर्ग जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल बुहारे बाले व्यापारी रामजी गुप्ता देवगांव वाले कॉसमेटिक व्यापारी अज्जू पाटकार राजीव गुप्ता तीतरा बाले पेट्रोल पंप व्यवसाई समाजसेवी नासिर सेठ प्राअंकुर अग्रवाल फर्नीचर व्यवसाई हिलाल अहमद सौरभ पवार मुकेश सिंघल बबलू गिरवासिया राजेंद्र अग्रवाल सर्राफा व्यापारी मंगलदीप कपूर आदि व्यापारी उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम का संचालन मृदुल दातरे व राजेंद्र निगम ने संयुक्त रूप से किया इसके उपरांत आये हुए आगंतुकों को मिष्ठान खिलाया कार्यक्रम के समापन पर उद्योग व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष संजय लोहिया ने सभी व्यापारी बंधुओं का आभार व्यक्त किया।