उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं साड़ियाँ और श्रृंगार का उपहार भेंट किया

मानव विकास समाजसेवी संस्था पांच वर्षों से कर रही वितरण
उरई/जालौनजनपद में समाजसेवा करने के रूप में अग्रणी संस्था मानव विकास समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य के साथ मिलकर करवा चौथ के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर सैकड़ों महिलाओं को साड़ियाँ और श्रृंगार का उपहार भेंट किया।
शहर के झांसी रोड रामनगर स्थित गुप्ता भवन में मानव समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने मां संकटा मंदिर समिति के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करवा चौथ के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर तीन सौ इक्यावन महिलाओं को साड़ियाँ और श्रृंगार स्वरूप उपहार भेंट किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल ने कहा कि मानव विकास समाजसेवी संस्था का कार्य बहुत ही सराहनीय है। वह हमेशा इसी तरह कार्य करती रहे। यही भगवान से प्रार्थना है। उनके सहयोग की अगर संस्था को कहीं भी जरूरत पड़े तो वह हमेशा सहयोग करने लिए राजी हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई नंबरों को जारी कर रखा है। चाहे महिला हिंसा की बात हो या फिर महिलाओं के उत्पीडऩ की महिलाएं निसंकोच शासन द्वारा जारी 1090, 112, 1076, 1098 पर काल करके पुलिस को बुला सकती हैं। पुलिस से अगर मदद न मिले तो वह राज्य महिला आयोग को लिखित शिकायत कर सकती हैं। संस्था के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था को समाजसेवा करते हुए 18 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। उनकी संस्था विगत पांच वर्षों से लगातार करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं को साड़ी एवं श्रृंगार स्वरूप उपहार भेंट करती आ रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक युद्धवीर कंथरिया ने किया। कार्यक्रम में महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी रानी गुप्ता को भी आयोजक मंडल द्वारा शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बसंत महेेश्वरी, संजीव सिपौल्या, पुरुषोत्तम दास गुप्ता घंटी, बृजकिशोर गुप्ता, सिद्धू शिवहरे, जेपी राजपूत सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button