माधौगढ़/जालौन। माधौगढ़ कोतवाली में बने महिला हेल्प डेस्क पर 23 से 29 अक्टूबर तक सात महिलाओं ने शिकायतें की। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी शहनाज ने बताया कि अभी तक सात शिकायतें महिलाओं के द्वारा दर्ज कराई गई जिनमें दो वाद दहेज, एक पास्को एक्ट, दो एनसीआर, दो प्रार्थना पत्रों में जांच कार्रवाई चल रही है। मौके पर पहुंचे शत्रुघन सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं मनोनीत सभासद नगर पंचायत माधौगढ़ ने महिला हेल्प डेस्क के बारे में प्रभारी निरीक्षक बीएल यादव से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं को दर्ज किया जा रहा है और निस्तारण व कार्यवाही भी की जा रही है। मंडल अध्यक्ष ने संदेश दिया कि बेटियां, बच्चियां और महिलाएं किसी हाल में डरे नहीं जुर्म के खिलाफ खड़ी हों प्रशासन उनकी मदद करेगा।