कोंच/जालौन। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर राज्य भर में मनाए जा रहे महिला जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत ग्राम पनयारा में कृषि विभाग द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी, किसान मित्र, ग्रामीणों एवं महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।
गांव की महिला अरुणा पटेल द्वारा ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकार एवं उनकी रक्षा सुरक्षा के बाबत जानकारी और सुझाव दिए गए। यह भी बताया कि किस प्रकार समाज में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को घर से बाहर निकल कर अपने अधिकार और हक की आवाज स्वयं उठानी होगी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को कृषि योजनाओं के बारे में बताया एवं बीज छूट तथा सौर ऊर्जा कृषि, परंपरागत कृषि योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान अरविंद निरंजन, किसान मित्र आनंद पटेल, सुधा, संगीता, अनीता, सुनीता, हेमलता, राजेश्वरी, किरण देवी, राममूर्ति, कृष्णा देवी, उमा देवी, उषा, सरोज, किसना, प्रह्लाद पटेल, रफीक, हरिमोहन, विवेक राठौर, कैलाश, किशनपाल, राम सिंह आदि उपस्थित रहे।