उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबरराजनीति

गांधी का दर्शन व्यक्ति के चरित्र निर्माण की प्रेरणा देता है : मूलचंद्र निरंजन

कोंच। भारतीय जनता पार्टी कोंच नगर के तत्वावधान में आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत आज गांधी जयंती एवं वर्तमान संदर्भ में गांधीवाद की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी का आयोजन गहोई धर्मशाला में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने की। संगोष्ठी का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि गांधी जी का सत्य एवं अहिंसावादी दर्शन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में व्यक्ति परिवार, समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। गांधी का दर्शन हमें व्यक्ति के चरित्र निर्माण की प्रेरणा देता है। मुख्य वक्ता पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा ने कहा कि गांधी जी ने जीवन पर्यंत सत्य की विचारधारा को पल्लवित एवं पोषित किया तथा राष्ट्र निर्माण में अपना अद्वितीय योगदान प्रदान किया। अन्य प्रमुख वक्त शिवप्रसाद निरंजन बब्बू मास्टर ने गांधी जी के जीवन दर्शन में सत्य अहिंसा, अपरिग्रह, स्वेदशी, स्वालंबन पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा रेखा वर्मा ने इस अवसर कहा कि गांधी जी के द्वारा बताए गए पथ पर चलकर हम सभी कार्यकर्ता संगठन एवं राष्ट्रहित में कार्य करेंगे। अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील लोहिया ने कहा कि वर्तमान संदर्भ में गांधी जी का संपूर्ण जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और हम सभी को गांधी जी से सद्प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। संगोष्ठी का संचालन भाजपा नगर महामंत्री डा. आशुतोष कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, शंभूदयाल स्वर्णकार, अनिल अग्रवाल, विक्रम तोमर, रामबिहारी राठौर, दीपक मिश्र सहित लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button