उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबरराजनीति

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का सपाइयों ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

माधौगढ़/जालौन। माधौगढ़ तहसील में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर जन्मदिन मनाते हुए लोगों को कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर हम सभी ने मिलकर संकल्प लिया है कि हर दिन हर वक्त गरीब मजदूर असहाय लोगों की मदद करेंगे। इस मौके पर नावर, सिरावली, बिजदुवां, हैदलपुरा, कुरौंती, गोपालपुरा में समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया और लोगों को लाभकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जिसमें मुख्य रूप से मान सिंह पाल, विक्रम सिंह यादव, जंगबहादुर सिंह भगवानपुरा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उरई में सपाइयों ने काटा केक –
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। वहीं बाद में पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सैंतालीसवां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की गई। साइकिल यात्रा में पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी, पूर्व नगर अध्यक्ष शफीकुर्रहमान कश्फी,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी महेंद्र कठेरिया, राघवेंद्र मौखरी, फरहत उल्ला, इमरान उल्ला, रितुराज राजपूत, शैलेंद्र सभासद, वीरेंद्र सिंह यादव, जमालुद्दीन पप्पू, अतर सिंह राठौर, शबीउद्दीन, भानु वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button