– अब तक 41 मरीज स्वस्थ होकर पहुंचे अपने घर, 4 की हुई मौत उरई/जालौन। जनपद जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या का ग्राफ एक बार पुनः बढ़ता हुआ नजर आ रहा है जोकि बहुत ही चिंता का विषय है प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही चौकसी के बाद भी यह जनपद में थमने का नाम नहीं ले रहा और प्रतिदिन नए केस सामने मिल रहे हैं
इसी क्रम में जनपद में 24 घंटे के अंदर 10 नए केस सामने आए जिससे जनपद में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 70 हो गई। 8 जून 2020 को 7 नये के सामने आए और जिसके बाद आज 9 जून 2020 को सुबह पुनः 3 नए केस सामने आए। जिनमें 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज में पूर्व में गोखले नगर कोंच की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में गांधीनगर कोंच की एक महिला की आयी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी। साथ ही एक महिला गोपालगंज उरई जोकि हाल ही में दिल्ली से आई थी। जिसका भी सैंपल लिया गया था उसकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। इसके अलावा ग्राम वाबली विकासखंड कुठौंद की एक महिला का भी सैंपल साथ में भेजा गया था और इसकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी।
इस प्रकार जनपद जालौन में आज सुबह 3 नए केसों की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा की गयी। इसके साथ जनपद में कुल मरीजों की संख्या 70 पहुँच गई। जिसमें अब तक 25 केस एक्टिव हैं इसके अलावा मृतक मरीजो की संख्या 4 हो गयी। जिनमे अब तक 41 मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो कर अपने घर को जा चुके हैं।
संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन पूरे तरीके से चौकन्ना है और होम क़्वारेन्टीन किये गए लोगों पर निगरानी समिति अपनी पैनी नजर बनाये रखे हुए है। साथ ही नियम का उल्लंघन करने पर उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के आदेश जारी भी किये गए है लेकिन शायद लोगों को अपने घरों में बंद रहना रास नहीं आ रहा। और चोरी चुपके टहलने के लिए निकलने का प्रयास करते रहते हैं।