हरदोई/रितेश मिश्रा। देश में फैली भीषण महामारी कोरोना वायरस के बचाव के लिए सपा पूर्व प्रदेश सचिव संजय कश्यप, पूर्व राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा मुकुल सिंह आशा, नि0 जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड रामज्ञान गुप्ता ने शहर में विभिन्न जगहों पर बिना मास्क लगाए पुरुष, महिलाओं, सब्जी के ठेले लगाने वालों, रिक्शा वालों व राहगीरों को मास्क वितरित किए।
सपा नेताओं ने कहा कि सभी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने तथा मास्क लगाकर ही घर से निकलने की अपील की और कहा कि दिन में कई बार साबुन व सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहे। अगर आवश्यक ना हो तो घर से ना निकले। जब हम और हमारा परिवार सुरक्षित होगा तभी देश सुरक्षित रहेगा। सभी लोग लॉक डाउन का पालन करते हुए देश की सुरक्षा में योगदान दें। सपा नेताओ ने कहा कि हम लोग लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर जरूरतमंद की मदद कर रहे हैं। उन तक राशन सामग्री, भोजन, पानी, मास्क व सैनिटाइजर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।